फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में ठिकाना... दिल्ली में वारदात: महिला अधिकारी का चुराया था आईफोन, पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा

Sat, 10 Feb 2024 10:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने महिला अधिकारी का आईफोन चुराने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश अलीगढ़ से दिल्ली में चोरी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रेन से आता था। अलीगढ़ में हत्या के मामले में तीन माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में बदमाश ने दिल्ली सरकार की महिला अधिकारी का कीमती आईफोन चुरा लिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मोहल्ला ईदगाह, अलीगढ़ निवासी वसीम अहमद (24) को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह अलीगढ़ से दिल्ली में चोरी और लूटपाट करने के लिए ट्रेन से आता था। अलीगढ़ में हुई हत्या के मामले में वह आरोपी है। तीन माह पूर्व ही जेल से बाहर आया है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि छह फरवरी को रोहिणी निवासी 35 साल की एक महिला ने ऑनलाइन मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली सरकार में अधिकारी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह चांदनी चौक में वस्त्र भंडार में खरीदारी कर रही थी, तभी किसी ने आईफोन चुरा लिया। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल होने पर वारदात कैमरों में कैद मिली। पुराना रिकॉर्ड खंगालने पर आरोपी की पहचान हो गई। बाद में जानकारी जुटाने के बाद आरोपी को मुस्तफाबाद, करावल नगर से दबोच लिया गया। उसने बताया कि छह फरवरी की शाम को उसने मोबाइल चुराया था। आरोपी अलीगढ़ से रोजाना दिल्ली आकर वारदात करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें