फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का फिर दिल्ली कूच: 13 फरवरी को राजधानी में आने से रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी, टीकरी बॉर्डर पर नाकेबंदी

Sat, 10 Feb 2024 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Farmer Protest: 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली पहुंचने की सूचना मिल रही है। इसे देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। दिल्ली में किसानों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर दिल्ली व हरियाणा पुलिस पूरी तरह अलर्ट हैं। टीकरी, सिंघु सहित सभी बॉर्डर पर पूरी तरह नाकेबंदी कर पुलिस तैनात कर दी गई है। शनिवर को बाहरी दिल्ली के डीसीपी जिमी चिराम ने मुंडका थाना एसएचओ गुलशन के साथ टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसानों का दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए बैरिकेड की संख्या बढ़ाई गई है। वाटर केनन, टायर किलर, क्रेन, हाइड्रोलिक मशीनें, कंटेनर और बड़े-बड़े पत्थर आदि की व्यवस्था कर दी गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

डीसीपी ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक धरना दें, यदि कानून का उल्लंघन किया गया तो किसी सूरत में बख्शा नही जाएगा। ड्रोन उड़ाकर सीमा की रिकार्डिंग की गई। 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली पहुंचने की सूचना मिल रही है। इसे देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। दिल्ली में किसानों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। सीमा पर जवान मुस्तैदी से तैनात है। शांतिपूर्ण ढंग से स्थिति से निपटने का प्रयास रहेगा।

हरियाणा पुलिस भी है चौकस
हरियाणा पुलिस भी पूरी तरह से चौकस है। टीकरी बॉर्डर के साथ एमआईई में यहां की पुलिस द्वारा भी कंटेनर, बैरिकेड रख दिए गए हैं। नाके लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन सहित अन्य अधिकारी भी लगातार मौके का मुआयना कर रहे हैं। यहां की पुलिस द्वारा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों से भी सहयोग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी
हरियाणा की सीमा करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात करने की संभावना है। बॉर्डर के सुरक्षा इंतजाम को देखते हुए सीमेंट के बैरिकेड्स सीमा पर लाए जा रहे हैं। मुकरबा चौक से सिंघु बॉर्डर तक लगाए गए कैमरों की जांच की जा रही है। खराब पड़े कैमरों को ठीक किया जा रहा है। बॉर्डर से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बॉर्डर के अलावा अन्य जगहों से दिल्ली आने वाले रास्तों पर भी पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगले दो दिन में सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें