फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा, रात में दबिश देकर पुलिस ने था पकड़ा

Fri, 10 Nov 2023 04:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में पुलिस कस्टडी में एक श्ख्स की मौत हो गई। पुलिस ने उसे रात दबिश देकर घर से पकड़ा था। वहीं, मौत के बाद परिजन व ग्रामीणों ने  अहार-जहांगीराबाद रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। 
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव में गुरुवार देर रात थाना पुलिस एक घर में दबिश के लिए गई थी। दबिश के दौरान टीम एक व्यक्ति को अपने साथ ले जाने लगी, लेकिन उस व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए अहार-जहांगीराबाद रोड पर जाम लगा दिया। मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जलीलपुर गांव निवासी वसीम ने तहरीर देकर बताया कि देर रात करीब दो बजे10-12 पुलिसकर्मी उनके घर में घुस आए, जिन्होंने अभद्रता करते हुए घर में तोड़फोड़ भी की। साथ ही पीड़ित के पिता सलीम को पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए। करीब आधे घंटे बाद जब परिजन व अन्य ग्रामीण गांव में ही स्थित मस्जिद के पास पहुंचे तो वहां सलीम अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने ही उनके पिता की मौत के बाद उन्हें वहीं फेंक दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आहार-जहांगीराबाद रोड पर शव रख कर जाम लगा दिया। 

सूचना मिलते ही एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया, सीओ अनूपशहर पूर्णिमा सिंह समेत अन्य थानों का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अभी मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं है। मृतक के शरीर पर भी कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें