इन मार्गों पर दिन भर जाम रहा
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के बंद होने से बाहरी रिंग रोड पर नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली मार्ग, नेहरू प्लेस, लाला लाजपत राय मार्ग, पंपोज एंक्लेव मार्ग, कालकाजी, चिराग दिल्ली, खानपुर से चिराग दिल्ली, मूलचंद से चिराग दिल्ली, बाहरी रिंग रोड पर आईआईटी से नेहरू प्लेस, कालकाजी मंदिर मोदी मिल आदि मार्गों पर सुबह से लेकर देर रात तक जाम लगा रहा। लोग एक से दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। कई लोग तो लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगते दिखे।
इन कॉलोनियों में पहुंच गया था जाम
बाहरी दिल्ली रोड नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली, खानपुर से चिरा दिल्ली, नेहरू प्लेस व लाला लाजपत राय मार्ग पर लगा जाम सुबह 10 बजते-बजते कॉलोनियों तक पहुंच गया था। जाम ग्रेटर कैलाश-दो, चितरंजन पार्क(चारों तरफ), कालकाजी, ग्रेटर कैलाश-एक, चिराग दिल्ली, खानपुर और मालवीय नगर आदि कॉलोनियों में देर रात तक रहा। स्थानीय लोगों को बाहन निकलने में काफी मुश्किलें हुई। सबसे ज्यादा परेशानी चितरंजन पार्क, कालकाजी और ग्रेटर कैलाश-दो के लोगों को उठानी पड़ी।
- इन दिनों 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा देने के लिए काफी छात्रों को कालकाजी, चितरंजन पार्क व ग्रेटर कैलाश-दो से साकेत, मालवीय नगर, आरके पुरम व ग्रेटर कैलाश-एक में जाना पड़ता है।
- ऑटो चालक राकेश कनौजिया ने बताया कि बच्चे को स्कूल से 12.30 बजे लेने जाता है। जाम की वजह से बच्चे को सोमवार सुबह 11.30 बजे ही लेने चला गया था।