फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ती फ्लाइट में एयरहोस्टेस से छेड़छाड़, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगापुर जा रही फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने जमकर उत्पात मचाया। वह फ्लाइट में हुड़दंग मचाने के साथ ही एयर होस्टेस व अन्य यात्रियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इतना ही नहीं वह फ्लाइट को हाईजेक करने की धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन


उत्पात ज्यादा बढ़ गया तो आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद आरोपी को सीआईएसएफ के जवानों ने हिरासत में ले लिया।

सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक 19 मार्च को मिलान से सिंगापुर जाने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसक्यू 361 में बेल्जियम निवासी यात्री ओपड्रोप बेली बैठा था। उसने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

फ्लाइट को हाईजेक करने की धमकी

वह एयर होस्टेस समेत कई अन्य यात्रियों से बदतमीजी करने लगा और इधर-उधर भागने लगा। कुछ देर बाद वह फ्लाइट को हाईजेक करने की धमकी देने लगा। बेली के व्यवहार से जब पायलट को फ्लाइट आगे ले जाने में परेशानी हुई तो दिल्ली में सुबह करीब 10 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया।

सीआईएसएफ के करीब दो दर्जन कमांडो ने फ्लाइट को घेर लिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरोपी को नकाब पहनाकर उतारा गया। सीआईएसएफ अधिकारियों ने ये बताने से इनकार कर दिया कि आरोपी को नकाब पहनाकर क्यों उतारा था और सीआईएसएफ के जवानों ने फ्लाइट को क्यों घेरा था।

आरोपी को उतारने के बाद फ्लाइट सिंगापुर चली गई। आरोपी बेली से करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद उसे सिंगापुर की अगली एसक्यू 403 फ्लाइट से सिंगापुर भेज दिया गया। सीआईएसएफ के अधिकारी इस घटना पर कई दिनों तक पर्दा डाले हुए थे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें