फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर में इंजेक्शन लगाने के बहाने अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के रेलवे रोड स्थित नवीन अस्पताल के कंपाउंडर द्वारा मरीज से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं, घटना के विरोध में शनिवार रात परिजनों ने अस्पताल के सामने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रिठौरी गांव निवासी युवती के कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर उसे नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवती का आरोप है कि शनिवार शाम को कंपाउंडर शेरू पुत्र हनीफ  निवासी दतावली ने इंजेक्शन लगाने के बहाने उससे छेड़छाड़ की। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन और आसपास मौके पर जमा हो गए। हंगामा की सूचना किसी ने दादरी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सगी बहनों से रेप के बाद हत्या

फरीदाबाद के एक कॉलेज पढ़ने गईं दो सगी बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सीएम सेल से भी नहीं सुलझ पाया है। पीड़ित पिता ने दोबारा सीएम सेल में शिकायत दर्ज करा हत्यारों का सुराग लगाने की मांग की है।

ज्ञात हो कि पृथला निवासी विजय सिंह की दो बेटियां 17 दिसंबर 2007 को ऑटो से कॉलेज गईं, लेकिन वापस नहीं पहुंचीं। दो दिन बाद दोनों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी गई और शवों को असावटी-बल्लभगढ़ के बीच में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। तब से आज तक पुलिस और सीबीआई हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई हैं। छह जनवरी को उन्होंने इसकी शिकायत सीएम सेल में की।

कई दिन बाद जांच पुलिस कमिशभनर के पास भेजी गई। कमिशभनर ने उसे डीसीपी बल्लभगढ़ के पास भेज दिया। डीसीपी ने रिपोर्ट में कहा कि मुकदमे की तफ्तीश सीबीआई दिल्ली कर रही है। इसलिए शिकायत संबंधित विभाग को भिजवाना उचित होगा। इस जवाब से असंतुष्ट पीड़ित ने दोबारा सीएम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें