फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की चुश्की: स्टेशनों पर एक बार फिर कुल्हड़ में चाय का आनंद मिलेगा

Thu, 05 Aug 2021 11:29 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • समोसा, पकौड़ा समेत अन्य नाश्ते के लिए प्लास्टिक की जगह मिट्टी के प्लेट का होगा इस्तेमाल
  • रेलवे ने अपने प्रत्येक जोन में 25-25 स्टेशनों को किया चिन्हित
  • अंबाला कैंट, कालका, हिसार, सिरसा, भिवानी के स्टेशनों पर जल्द कुल्हड़ में चाय की चुश्की लेंगे यात्री
विज्ञापन
कुल्हड़ वाली चाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर पुराने दिन लौटने वाले है। यात्रा के दौरान अब प्लास्टिक की जगह उन्हें कुल्हड़ में चाय की चुश्की का आनंद मिलेगा तो गर्मा-गर्म पूड़ी-सब्जी, समोसा, पकौड़े मिट्टी के प्लेट में दिया जाएगा। पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल जल्द ही हरियाणा के कई स्टेशनों पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने तय किया है कि रेलवे स्टेशनों पर अब प्लास्टिक कप की जगह कुल्हड़ के ग्लास में चाय की चुस्की यात्री ले सकेंगे। इसके साथ ही पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के ग्लास व प्लेट का भी इस्तेमाल किया जाए। सभी रेलवे जोन को इस बाबत निर्देश भी जारी कर दिया गया है। फिलहाल रेलवे ने इस तरह के 400 स्टेशनों को चिन्हित किया है जहां मिट्टी (टेराकोटा) के बर्तन का इस्तेमाल किया जाएगा।

पर्यावरण व लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान में रख रेल मंत्रालय ने क्षेत्रीय रेलवे व इंडियन कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को निर्देश जारी किया है। यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पर्यावरण अनुकूल टेराकोटा उत्पादों को सुनिश्चित किया जाए। कुल्हड़ में चाय दिया जाए तो समोसा, पकौड़ा समेत अन्य नाश्ते के लिए टेराकोटा के प्लेट का इस्तेमाल किया जाए। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए हरियाणा राज्य के अंबाला कैंट, कालका, हिसार, सिरसा और भिवानी समेत प्रत्येक रेलवे जोन के 25-25 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रेलवे के इस पहल से ग्रामीण इलाकों में रोजगार का भी श्रृजन होगा और पारंपरिक काम-धंधे को गति मिलेगी। हालांकि स्टेशनों पर गंदगी की वजह से रेलवे ने पहले से चल रही इस योजना को बीच में बंद करने का निर्णय लिया है। जिसे एक बार फिर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें