फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ओमिक्रॉन: आज फिर सामने आए 23 नए मामले, कुल मामले हुए 165, 27 संक्रमित हुए ठीक

Tue, 28 Dec 2021 11:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

चार दिन बाद राजधानी में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों को छुट्टी मिली। सोमवार देर रात लोकनायक अस्पताल से चार मरीजों को छुट्टी दी है लेकिन उन्हें 14 दिन तक अपने अपने घरों में क्वारंटीन रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Twitter/WRAIR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मात्र दो दिनों में दिल्ली में सौ मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल संक्रमितों की संख्या 165 हो चुकी है। देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामलों में दिल्ली महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। राजधानी में कुल 27 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


देर रात लोकनायक अस्पताल से चार ओमिक्रॉन रोगियों को मिली छुट्टी
चार दिन बाद राजधानी में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों को छुट्टी मिली। सोमवार देर रात लोकनायक अस्पताल से चार मरीजों को छुट्टी दी है लेकिन उन्हें 14 दिन तक अपने अपने घरों में क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अब तक कुल 44 ओमिक्रॉन मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अस्पताल में अब तक 55 मरीजों में इस वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है।

अभी 11 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज भर्ती हैं। वहीं 11 अन्य कोविड संक्रमित मरीज भी भर्ती हैं, जिनकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आने वाली है। डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


यह वैरिएंट अभी तक हल्का दिख रहा है। किसी में भी गंभीरता नहीं देखी जा रही है लेकिन इसके आधार पर यह सोचना कि हमें बिलकुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, तो यह गलत है। लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें