दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि प्रोफेसर की पत्नी की अश्लील वीडियो ओल्ड ट्राजिंट हाउस के बाथरूम में नहाते हुए 30 सितंबर को बनाई गई थी। प्रोफेसर की हाल ही में नियुक्ति हुई है। जेएनयू में ही राजीव पुत्र किशनलाल नाम का युवक अनुबंध के आधार पर सफाई कर्मचारी है।
आरोप है कि राजीव 30 सितंबर की सुबह ओल्ड ट्रांजिट हाउस में प्रोफेसर की पत्नी की बाथरूम में नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस दौरान आरोपित अश्लील गतिविधि भी कर रहा था। तभी महिला की नजर उस पर पड़ गई। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। फिर आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को मौके से उसे पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल लेकर संबंधित वीडियो को डिलीट किया। मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। राजीव के पिता भी जेएनयू में नान टीचिंग स्टाफ में कार्यरत है। पुलिस जांच में पता चला कि राजीव पिछले कई दिन से बाथरूम में ताक-झांक कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने पहले तो कोई अश्लील वीडियो तो नहीं बनाई।