फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव-सेक्स और धोखा: 14 साल बड़ी नर्स से किया इश्क, फिर शादी का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध, इस मोड़ पर आकर खत्म हुआ ये रिश्ता

Mon, 23 May 2022 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में अस्पताल की नर्स से शादी का झांसा देकर चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। नर्स गर्भवती हुई तो आरोपी व उसके परिवार ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। पीड़िता के साथ आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक अस्पताल की नर्स को शादी का झांसा देकर अस्पताल का ही चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी दुष्कर्म करता रहा। यह सिलसिला लंबे समय तक चला। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। लड़के के परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने नर्स पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। लेकिन पीड़िता ने हार नहीं मानी। बाद में उसने मामले की सूचना गांधी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने नर्स की शिकायत पर दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 24 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में लड़के की मां और भाई को भी आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी से उम्र में 14 वर्ष बड़ी है पीड़िता
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से केरल की रहने वाली 38 वर्षीय नर्स गांधी नगर इलाके में किराए के मकान में रहती है। वह गांधी नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। आरोपी भी अस्पताल में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी है। काम के दौरान आरोपी की उससे दोस्ती हो गई। उम्र में 14 साल का अंतर होने के बाद भी आरोपी युवती से प्यार का इजहार करने लगा।

पीड़िता अपने परिवार की मर्जी से करना चाहती थी शादी
पूछताछ में पता चला है कि शुरुआत में युवती उसे मना करती रही, लेकिन उसके दबाव बनाने पर वह उससे बातचीत करने लगी। पीड़िता हमेशा अपने परिवार की मर्जी से शादी करने की बात करती रही। इस दौरान आरोपी ने युवती को अपने परिवार में मां और भाई से मिलवाया। आरोपी की मां ने कहा कि उनका बेटा उससे शादी करेगा। इसके बाद युवती और आरोपी युवक नजदीक आ गए। आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने के बावजूद आरोपी पीड़िता को अलग-अलग होटल में ले जाता रहा। वहां पीड़िता की मर्जी के खिलाफ आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

2019 से 2022 तक युवती को लिया झांसे में
पुलिस के अनुसार यह सिलसिला 2019 से मार्च 2022 तक चला। युवती गर्भवती हुई तो उसने आरोपी को बताया। इस बात पर आरोपी भड़क गया। उसने फौरन उसे गर्भपात कराने के लिए कहा। लेकिन युवती ने मना दिया। आरोपी ने उससे कहा कि शादी से पहले अगर यह बात सबको पता चलेगी तो उसकी बदनामी होगी। इसके बाद आरोपी ने ये बात अपनी मां व भाई को बताई। उन लोगों ने भी युवती पर गर्भपात का दबाव बनाया। मना करने पर इन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

आरोपी ने दूसरी युवती से रचा ली शादी
घटनाक्रम के दौरान कुछ ही दिनों बाद आरोपी ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता ने दोबारा विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी एक बार फिर पिटाई कर दी। इससे परेशान होकर पीड़िता ने 14 मई को इस संबंध में शिकायत दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें