दिल्ली पुलिस और नूंह पुलिस के साथ मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल की हत्या कर फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश इतना ही नहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन वारदातों में भी शामिल रहा।
हरियाणा के नूंह में दिल्ली और नूंह पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जिसमें एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया था। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।
Nuh, Haryana | In a joint operation by Delhi Police and Nuh Police, a criminal was arrested. He was injured during the encounter. Further details awaited: Delhi Police
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या में वांछित अपराधी स्पेशल सेल और हरियाणा की नूह पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में घायल हो गया। घायल अपराधी का नाम शाकिर बताया जा रहा है। अब तक चार बार मुठभेड़ों के दौरान पुलिस पर गोलीबारी कर चुका है।
दिल्ली के दो केसों में पीओ घोषित है। अपने ही इलाके के पूर्व विधायक शाहिदा खां के घर पर अंधाधुध गोलीबारी करने और डकैती डालने पर भी मुकदमा चल रहा है। इतना ही नहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन वारदातों में भी शामिल रहा।
विज्ञापन
एएसपी नूंह कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने हमारे साथ एक वांछित अपराधी के बारे में जानकारी साझा की थी। जो 2012 में दिल्ली पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था। इनपुट के आधार पर हमने आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन उसने हम पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में फायरिंग में आरोपी को दो गोलियां लगी हैं। फिलहाल, उसका इलाज हो रहा है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353 और 307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।