फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्हाट्सएप से करें घरेलू हिंसा की शिकायत, दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नंबर

Thu, 23 Apr 2020 08:08 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली महिला आयोग ने घरेलू हिंसा की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर- 9350181181 जारी किया
  • लॉक डाउन के कारण राष्ट्रीय स्तर पर घरेलू हिंसा बढ़ने की खबर
  • दिल्ली में हिंसा की रिपोर्टिंग में कमी आने के बाद आयोग ने उठाया कदम
विज्ञापन
Swati Maliwal - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा बढ़ने की खबरें सामने आई हैं, लेकिन इसी बीच दिल्ली में घरेलू हिंसा की रिपोर्टिंग में कमी दर्ज की गई है। इसे देखते हुए दिल्ली महिला आयोग ने एक व्हाट्सएप नंबर (9350181181) जारी किया है, जहां महिलाएं अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार की शिकायत कर सकेंगी।

विज्ञापन

शिकायत मिलते ही महिला आयोग अपनी टीम और पुलिस के सहयोग से पीड़िता के पास मदद उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा महिलाएं पहले की तरह 181 नंबर पर फोन कर भी घरेलू हिंसा के मामलों में मदद की गुहार लगा सकती हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने गुरुवार को कहा कि लॉकडाउन के बाद पूरे देश में घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं, लेकिन दिल्ली में इनमें कमी आई है। ऐसा हो सकता है कि पुरुषों के घरों में ही रहने के कारण महिलाएं अपने साथ हो रहे दुर्वयवहार की शिकायत फोन पर नहीं कर पा रही हों।
विज्ञापन


उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। महिलाएं बिना कुछ बोले अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

शादी के विरोध की शिकायत

आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने इस सुविधा का उपयोग करते हुए सबसे पहले शिकायत की कि परिवार वाले उसकी मर्जी की शादी के खिलाफ हैं। आयोग की टीम ने सक्रियता दिखाई घर वालों के साथ मिलकर काउंसलिंग की गई।

इस व्हाट्सएप नंबर के जरिए महिलाओं की काउंसलिंग भी की जा रही है। कई बार देखा गया है कि अलग-अलग कारणों से महिलाएं इस समय अवसाद की शिकार हो रही हैं। इस सेवा के जरिए उनको मानसिक समस्याओं से निबटने में भी मदद की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें