फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण पर वार: 'ग्रीन वॉर रूम' से चप्पे-चप्पे पर नजर, 21 निर्माण साइट्स को नोटिस; मोटा जुर्माना भी

Sat, 14 Oct 2023 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने पर 21 निर्माण साइट्स को नोटिस जारी कर दिया गया है। धूल प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार गंभीर है। टीमों ने अब तक 1108 निर्माण साइट्स का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार गंभीर है। निर्माण स्थलों पर जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पर 21 निर्माण स्थलों को नोटिस जारी कर 8.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन

अभी तक 1108 निर्माण स्थलों का निरीक्षण
धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत संबंधित टीमों ने अभी तक 1108 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि एंटी डस्ट कैंपेन चलाया जा रहा है, जो 7 नवंबर तक चलेगा। ये टीमें दिल्ली के अंदर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही हैं।

दिल्ली में ग्रीन वॉर रूम लॉन्च
गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए विंटर एक्शन प्लान के आधार पर संबंधित विभागों ने इसे जमीन पर लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए ग्रीन वॉर रूम लॉन्च किया है, जहां से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं, इसमें एंटी डस्ट अभियान, बायो डी-कम्पोजर का छिड़काव, मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव आदि प्रमुख है। इस अभियान में 13 विभागों को शामिल किया गया है। जिनमें डीडीए, एमसीडी ,डीपीसीसी ,जल बोर्ड, डीएसआईआईडीसी, डीसीबी ,दिल्ली मेट्रो , पीडब्ल्यूडी,राजस्व, सीपीडब्लूडी, एनडीएमसी समेत अन्य विभागों की 591 टीमें तैनात की गई है।
विज्ञापन

टीमों को लगातार निरीक्षण करने का दिया निर्देश
उन्होंने ने बताया कि टीम लगातार निर्माण साइट्स का दौरा कर रही है। यह टीम यह सुनिश्चित करेगी कि वहां निर्माण संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन हो। निर्माण साइट्स पर 14 सूत्रीय नियमों को लागू करना जरूरी है। राय ने एंटी डस्ट कैंपेन को लेकर पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि टीम से रोजाना रिपोर्ट लें। उन्होंने बताया कि टीमों का लगातार निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील की है कि कहीं भी अगर उनको निर्माण-विध्वंस कार्य में अनियमितता दिखे, तो वे ग्रीन दिल्ली एप पर इसकी शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें