नोएडा विधानसभा सीट के लिए 13 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस, भाजपा, सपा प्रत्याशी समेत 11 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किए। कुल 14 नामांकन दाखिल हुए हैं।
बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के वीरेश कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अवाना, भाजपा की विमला बाथम, सीपीआई प्रत्याशी सदाशिव चामरथी, राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी इकलाख अब्बासी, सीपीआई (एमएलएल) महेश कुमार उपाध्याय, इंडियन स्वर्ण समाज के प्रत्याशी सोमेश्वर पाण्डे और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम, नीरज शर्मा, सुखदेव शर्मा, रंजीत शर्मा ने अपना पर्चा दाखिल किया।
वहीं पंकज उपाध्याय, पीस पार्टी प्रत्याशी कप्तान अली और सपा प्रत्याशी काजल शर्मा पहले ही अपने नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इनमें काजल शर्मा और कप्तान अली ने बुधवार को भी अपना पर्चा दाखिल किया। जिन प्रत्याशियों के पर्चा में कमियां थी उनको रिटर्निंग अधिकारी राजेश यादव ने नोटिस दिए हैं। कमियों को दूर करने का समय दिया गया।
नामांकन भरने के दौरान वहां चार प्रमुख बातें देखी गईं। आगे की स्लाइड में आप भी पढ़िए-