फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या हादसा: ग्रेटर नोएडा में फॉर्च्यूनर कार में लगी आग, एक युवक की दर्दनाक मौत; जंगल में मिली

Wed, 23 Oct 2024 08:55 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में बीती रात फॉर्च्यूनर कार में आग लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ये कार एक जंगल मिली है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गाड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड से नंगला नैनसुख गांव की तरफ जाने वाले रास्ते के पास फॉर्च्यूनर कार में आग लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जंगल में फॉर्च्यूनर कार मिली। कार में आग लगाकर युवक की हत्या करने की आशंका है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला नैनसुख के पास एक फार्चूनर कार जली हुई मिली है। कार के अंदर एक युवक मृत अवस्था में मिला है। जिसकी पहचान संजय यादव निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है।



थाना दादरी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने बताया गया कि मृतक अपने घर गाजियाबाद से साइट पर जाने के लिए निकला था। थाना दादरी पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर दो अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात प्रकाश में आया है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें