फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण बनाएगा लैंड बैंक करीब 1800 एकड़ जमीन खरीदेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में यमुना प्राधिकरण जमीन अधिग्रहण और जमीन की खरीद के मद में सबसे ज्यादा खर्च करेगा। इस मद में करीब 1350 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। फिलहाल बजट के अलग-अलग मदों में खर्च की जाने वाली राशियों पर मंथन जारी है। तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि आगामी वित्तीय बजट की तैयारियां चल रही हैं। इस बार सबसे ज्यादा बजट जमीन अधिग्रहण के लिए होगा। उन्होंने कहा कि करीब 1700 से 1800 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें कुछ परियोजनाओं के लिए जमीन खरीदी जाएगी। इसके अलावा कुछ जमीनों का लैंड बैंक बनाया जाएगा। इस पर कुल 1350 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई जा रही है। इसे आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल डिवाइस पार्क और फिल्म सिटी के लिए खरीदी जाएगी जमीन
सीईओ ने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क के फेज-2 और फिल्म सिटी के फेज-2 और 3 के लिए जमीनों की खरीद की जाएगी। इसका मकसद प्रस्तावित परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाना रहेगा। फिलहाल दोनों परियोजनाओं को पटल पर लाने की प्रक्रिया चल रही है। यमुना प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-10 में एविएशन क्लस्टर, 120 मीटर रोड, सेक्टर-22ई में बाकी बची जमीन, उद्योगों और संस्थागत की जमीन, डाटा सेंटर, इलेक्ट्रिकल व्हीकल, हैंडीक्राफ्ट और प्लास्टिक एसोसिएशन समेत दूसरी अन्य परियोजनाओं के लिए जमीन खरीदने का काम होगा। इससे इन परियोजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
प्रति माह जमीन खरीद का रहेगा लक्ष्य
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि प्रति माह तय की गई जमीनों में से कुछ जमीन खरीदने का लक्ष्य रहेगा ताकि प्रस्तावित परियोजनाओं के अलावा नई परियोजनाओं के लिए लैंड बैंक तैयार किया जा सके। इस पर फिलहाल काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें