फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIPL: पहले महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स की तरफ से खेलेगी ग्रेटर नोएडा की पार्श्वी

Tue, 14 Feb 2023 04:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा की प्लुमेरिया गार्डन एस्टेट सोसाइटी में रहने वाली पार्श्वी चोपड़ा ने हाल ही में अंडर-19 टी-20 महिला विश्वकप में शानदार गेंदबाजी की थी। वह विश्वकप में सबसे अधिक विकेट लेने में दूसरे नंबर पर रही थी। डब्ल्यूपीएल की नीलामी में पार्श्वी पर केवल यूपी वॉरियर्स ने बोली लगाई।
विज्ञापन
पार्श्वी चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की पार्श्वी चोपड़ा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में यूपी वॉरियर्स के लिए खेलेंगी। सोमवार को डब्ल्यूपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में यूप वॉरियर्स की टीम ने 10 लाख रुपये में पार्श्वी को खरीदा है। हालांकि पार्श्वी को बड़ी धनराशि मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहीं डब्ल्यूपीएल में खरीदार मिलने से उसके परिजन काफी खुश हैं वहीं पार्श्वी अपने गृह राज्य से खेलने को लेकर उत्साहित है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा की प्लुमेरिया गार्डन एस्टेट सोसाइटी में रहने वाली पार्श्वी चोपड़ा ने हाल ही में अंडर-19 टी-20 महिला विश्वकप में शानदार गेंदबाजी की थी। वह विश्वकप में सबसे अधिक विकेट लेने में दूसरे नंबर पर रही थी। डब्ल्यूपीएल की नीलामी में पार्श्वी पर केवल यूपी वॉरियर्स ने बोली लगाई।

दूसरा खरीदार सामने नहीं आने के कारण बेस प्राइस पर यूपी वॉरियर्स ने उसे खरीद लिया। इस बाबत पार्श्वी ने कहा कि डब्ल्यूपीएल में खेलना बड़ी उपलब्धि होगी। वहां अच्छा प्रदर्शन कर सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

विश्व चैंपियन टीम के खिलाड़ियों की अनदेखी

शहर के क्रिकेट प्रेमी नीलामी में विश्व चैंपियन टीम के सदस्यो की अनदेखी से काफी निराश है। उनका कहना है कि पार्श्वी को अच्छी रकम मिलनी चाहिए थी, लेकिन टीमों ने अनदेखी की। विश्व चैंपियन टीम के कई खिलाड़ियों को खरीदा हीं नहीं गया। टीमों की रूचि विदेशी खिलाड़ियाें में थी। जिस समय अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगना शुरू हुई थी। तब तक सभी टीम अपनी ज्यादातर धनराशि खर्च कर चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें