फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Blood Donor Day: अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल, रक्तदान के लिए उत्साह के साथ जुटे महादानी

Wed, 15 Jun 2022 02:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल की है। सभी जिलों में रक्तदान शिविर लगाए हैं। यहां महादानी पहुंचकर रक्तदान कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
रक्तदान करते जिलाधिकारी मनीष बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्तदान महादान है। इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत 
विज्ञापन

अलग-अलग रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में पहुंचकर शहरवासी महादान कर कर रहे हैं। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है।

स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। यह भी जानना जरूरी है कि एक यूनिट रक्तदान कर चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इसका सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन
गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तरुण त्यागी नाम के युवक ने 7वीं बार रक्तदान किया। इनके अलावा क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ अरविंद डोगरा ने 112वीं बार रक्तदान किया। एमएमजी अस्पताल में 1995 के मिस्टर इंडिया रहे जावेद ने 113वीं बार रक्तदान किया। रिटायर्ड इंजीनियर एमबी कौशिक ने भी 79वी बार रक्तदान किया।

रामपुर जिला अस्पताल में शिविर
रामपुर जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। शिविर में लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का सीएमओ डॉ एसपी सिंह और सीएमएस डॉ एच के मित्रा ने उद्घाटन किया। 

 

प्रतापगढ़ के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय और सीजीएस सेंटर में महादानी रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। झांसी में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में लोग रक्तदान करने पहुंचे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीलीभीत के राजकीय ब्लड बैंक में महादानियों ने रक्तदान किया।

 

डीएम ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ 
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मुरादाबाद जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने ब्लड बैंक का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में आए लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में एडीएम प्रशासन आलोक वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजीव बेलवाल ने रक्तदान किया। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर एमसी गर्ग, सीएमएस डॉक्टर एनके गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

आगरा में रक्तदान शिविर

आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा में लगाए गए शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक की ओर से मेडल भी दिए गए हैं। फाउंडेशन ने उनको प्रशस्ति पत्र भी दिया।

रक्तदान को लेकर उत्साह

राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बलरामपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां महादानी लगातार पहुंच रहे हैं। बांदा में ब्लड डोनेशन कैम्प शुरू हो गया है। खबर लिखे जाने तक छह लोगों ने रक्तदान किया। पंजीकरण और टेस्टिंग जारी है।

गोरखपुर में 285 यूनिट रक्तदान

गोरखपुर। गोरखपुर यूनिट से जुड़े गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलों में 285 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें गोरखपुर में 98, देवरिया में 69, कुशीनगर में 15, महराजगंज में 21, बस्ती में 23, सिद्धार्थनगर में 34 तथा संतकबीरनगर में 25 यूनिट रक्तदान किया गया।


 

मेरठ जिला अस्पताल में खबर लिखे जाने तक 9 लोगों ने रक्तदान किया। मेडिकल में पांच लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, गाजियाबाद में साध्वी डॉ. वीनम गोयल ने 30वीं बार रक्तदान किया। दिव्यंग कृष्ण कुमार ने 29वीं बार रक्तदान किया। बरेली में अमर उजाला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। बदायूं स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर में रक्तदान किया जा रहा है।

 

विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा के साथ ही फिरोजाबाद, मैनपुरी,  मथुरा, एटा और कासगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।  सुबह 9 बजे से शुरू हुए रक्त के इस महादान के कार्यक्रम में आने वाले लोगों में उत्साह नजर आया। एक व्यक्ति रक्तदान कर एक नहीं बल्कि चार लोगों की जान बचा सकता है। अधिक से अधिक लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान कर सकें, इस उद्देश्य के साथ ही 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। मैनपुरी में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, सीएमएस डॉ एके गर्ग, एसङीएम नवोदिता शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर
 

वाराणसी में रक्तदान को लेकर उत्साह

वाराणसी में रक्तदान-महादान के संदेश के साथ मंगलवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविरों में लोगों का जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह से ही शिविर में रक्तदान के लिए महादानियों की लाइन लगी रही। कोई पहली बार रक्तदान करने पहुंचा तो किसी ने आठवीं, दशवीं बार रक्तदान किया। कई महादानी तो अपने परिवार और दोस्तों को भी साथ लेकर रक्तदान के लिए पहुंचे। दोपहर एक बजे तक वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के जिलों में करीब डेढ़ सौ यूनिट तक रक्तदान हो चुका था। इसके बाद भी शिविर जारी था। वाराणसी के अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता दिखाते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया। छात्राएं हर उस मिथक को तोड़ने के लिए आतुर दिखीं, जिसमें उन्हें कमजोर ठहराने की कोशिश होती है। जौनपुर में आईएमए के ब्लड बैंक में दोपहर तक 51 लोगों ने रक्तदान किया था। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 30 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया तो रेणुकूट स्थित हिंडाल्को अस्पताल के ब्लड बैंक में भी 11 लोग रक्तदान कर महादानी बने। इन शिविरों में महिलाओं की संख्या भी खूब रही। रक्तदान करने वालों को पौधा भी भेंट किया गया। आजमगढ़ में 61 वर्षीय इफ्तेखार अहमद ने 75वीं बार रक्तदान कर जोश दिखाया। मऊ, बलिया, ग़ाज़ीपुर, मिर्जापुर, चन्दौली में भी आयोजित शिविर में लोगों की भीड़ रक्तदान के लिए देखी गई।

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में डीएम समेत कई अधिकारियों ने किया रक्तदान

संभल में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में काफी उत्साह नजर आ रहा है। काफी संख्या में लोग रक्तदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संभल में सचिन सक्सेना ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है। शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वह रक्तदान करने के लिए पहुंचे। उनके अलावा एसडीएम विनय मिश्र, एआरटीओ अंब्रीश कुमार, जिला अस्पताल के सीएमएस अनूप अग्रवाल, ईओ नगर पालिका परिषद रामपाल सिंह, एंचोडा कंबोह थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा समेत 25 लोगों ने रक्तदान किया है। लगातार लोग रक्तदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान करना महादान है। स्वस्थ लोगों को दूसरे लोगों के जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में नई फुर्ती आती है।
 

अमरोहा में रक्तदाताओं में भारी उत्साह

अमरोहा में अमर उजाला फाउंडेशन और मानव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक और एसएस चिल्ड्रन एकेडमी मन्नवरपुर में हुआ। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने अमरउजाला के कार्यों की सराहना की। कहा कि दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना महादान है। जीवन में लोगों को रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से ऐसे लोगों को भी जरूरत पड़ने पर रक्त आसानी से मिल जाता है। जिनके पास उपचार के लिए भी पैसे नहीं होते। रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। 
 

संभल में रक्तदान कर डीएम ने कहा- शरीर में नई फुर्ती आती है

अमर उजाला के रक्तदान शिविर में भारी संख्या में महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं। बदायूं में अब तक 30 लोग रक्तदान कर चुके हैं। संभल में आयोजित रक्तदान शिविर में काफी उत्साह नजर आ रहा है। काफी संख्या में लोग रक्तदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। संभल में सचिन सक्सेना ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है। शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वह रक्तदान करने के लिए पहुंचे। उनके अलावा एसडीएम विनय मिश्र, एआरटीओ अंब्रीश कुमार, जिला अस्पताल के सीएमएस अनूप अग्रवाल, ईओ नगर पालिका परिषद रामपाल सिंह, एंचोडा कंबोह थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा समेत 25 लोगों ने रक्तदान किया। लगातार लोग रक्तदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान करना महादान है। स्वस्थ लोगों को दूसरे लोगों के जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में नई फुर्ती आती है।

गाजियाबाद में रक्तदान शिविर

गाजियाबाद में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं रेड क्रॉस के साथ संयुक्त रुप से सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट संस्था द्वारा कड़कड़ मॉडल साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित फैक्ट्री में रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ।

झांसी में सीएमएस समेत 30 महादानियों ने किया रक्तदान 

जिला अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित शिविर में 30 महादानियों ने रक्तदान किया। अस्पताल की सीएमएस डॉ. आरके सचान ने भी ब्लड डोनेट किया। लोगों में उत्साह इतना जबरदस्त था कि शिविर शुरू होते ही सुबह आठ बजे से  रक्तदान करने के लिए आने लगे थे। 

विश्व रक्तदाता दिवस पर हर साल अमर उजाला फाउंडेशन के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को सीएमएस ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। कहा कि अस्पताल में कई निगेटिव ग्रुप के लोग आते हैं, जिन्हें रक्त न होने पर नहीं दे पाते हैं, क्योंकि अधिकांश लोग रक्तदान करने से हिचकते हैं। इसलिए यदि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करेंगे तो कोई भी व्यक्ति बिना रक्त लिए ब्लडबैंक से वापस नहीं लौटेगा। वहीं, शिविर में सुबह आठ बजे से ही लोगों ने पंजीकरण कराकर रक्तदान करना शुरू कर दिया था। हर उम्र के लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस दौरान डॉ. आरके सक्सेना, डॉ. पीके कंसौरिया मौजूद रहे।

मुरादाबाद में 340 लोगों ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में आयोजित रक्तदान शिविर में 340 लोगों ने हिस्सा लिया। 340 यूनिट रक्तदान किया गया। मुरादाबाद जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में आयोजित शिविर का शुभारंभ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। यहां 77 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, जिले में बिलारी सीएचसी में 54 और ठाकुरद्वारा सीएचसी में 20 लोगों ने रक्तदान किया। अमरोहा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 37 और एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी मुनव्वरपुर में 44 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रामपुर में 56 और संभल में 52 यूनिट रक्तदान किया गया। अमरोहा में एडीएम भगवान शरण और सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, रामपुर में सीएमओ डॉ. एसपी सिंह और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, संभल में डीएम मनीष बंसल ने शिविर का उद्घाटन किया।

अलीगढ़ में 83 रक्तदाता बने महादानी, 332 लोगों की बचेगी जिंदगानी
विश्व रक्तदाता दिवस पर मलखान सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर में 83 लोग रक्तदान कर महादानी बने। 83 यूनिट रक्त से 332 जरूरतमंद लोगों की जान बचेगी। शिविर में रक्तदाताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। महिला हों या पुरुष, सब रक्तदान करने में आगे रहे।
विज्ञापन

लखनऊ में 500 यूनिट हुआ रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में लखनऊ में 500 यूनिट रक्तदान हुआ।
 
  • लखनऊ- 72 यूनिट
  • अयोध्या- 29 यूनिट
  • अंबेडकरनगर- 63 यूनिट
  • गोंडा- 85 यूनिट
  • सुल्तानपुर- 73 यूनिट
  • बहराइच- 18 यूनिट
  • सीतापुर- 30 यूनिट
  • बलरामपुर- 35 यूनिट
  • रायबरेली- 70 यूनिट
  • बाराबंकी- 25 यूनिट
वहीं, देहरादून में 552 यूनिट रक्तदान हुआ।
  • देहरादून सिटी- 85
  • हरिद्वार- 185
  • रुड़की- 52
  • नई टिहरी- 20
  • कोटद्वार- 55
  • उत्तरकाशी- 31
  • पौड़ी- 11
  • गोपेश्वर- 10
  • रुद्रप्रयाग- 64
  • श्रीनगर- 28
  • ऋषिकेश- 11
मेरठ और आसपास के इन जिलों में 661 यूनिट रक्तदान हुआ
  • मेरठ- 210 यूनिट 
  • बिजनौर-  78 यूनिट 
  • शामली- 57 यूनिट 
  • मुज़फ्फरनगर- 150 यूनिट 
  • सहारनपुर- 106 यूनिट 
  • बागपत- 60 यूनिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें