वैध वीजा से क्यों नहीं रह रहा था सु फाई
जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि सु फाई वैध वीजा से क्यों नहीं रह रहा था। जबकि वह ग्रेटर नोएडा और नोएडा स्थित दो कंपनियों में एक भारतीय के साथ साझीदार था। क्या उसे वैध वीजा नहीं मिल रहा था। उसने वीजा में हेराफेरी कर फर्जी वीजा क्यों बनाया। दूसरा उसे अपने साथियों को अवैध तरीके से भारत के बॉर्डर को पार कराकर ही लाने की क्या जरूरत थी।
जांच एजेंसियों को इसपर शक गहरा गया है और इसकी जड़ में जाने के लिए उसके लैपटॉप और मोबाइल को खंगालकर डाटा निकालने की तैयारी कर रही हैं। ताकि सच्चाई पता चल सके। आरोपी ने पहले से मोबाइल में उपलब्ध डाटा डिलीट कर दिया है।
चीन का नागरिक सु फाई वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी रह रहा था। जांच एजेंसियों ने सु फाई और उसकी महिला मित्र पेटखे रेनुओ से मंगलवार को भी पूछताछ कर रही हैं।
- विशाल पांडेय, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा