फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं और युवतियों पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत की जांच जारी, पुलिस ने कहा धर्मांतरण का मामला स्पष्ट नहीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में शनिवार को जबरन धर्मांतरण कराने आरोप लगा है। आरोप है कि जेपी विश टाउन और वाजिदपुर गांव के पास स्थित गुलशन मॉल के पास कुछ महिलाएं और युवतियां किशोरियों को दूसरे धर्म की पुस्तके पढ़ाने की कोशिश कर रही थीं। आसपास के लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी सरिता मलिक के मुताबिक स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद युवतियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल धर्मांतरण का मामला स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से गुलशन मॉल और विश टाउन के आसपास समुदाय विशेष की महिलाएं और युवतियां सक्रिय हैं। जो किशोरियों को रास्ते में रोक कर दूसरे धर्म की पुस्तके पढ़ा कर धर्मांतरण का प्रयास कर रही हैं। शनिवार को आरोपियों की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि धर्मांतरण का प्रयास करने वाली महिलाएं और युवतियां आंध्र प्रदेश, केरल, कोलकाता और तमिलनाडु की रहने वाली हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद युवतियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें