फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नलगढ़ा के हर्ष और अनुष्का पंडित ने जीती कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नलगढ़ा के हर्ष और अनुष्का पंडित ने जीती कुश्ती
विज्ञापन

- प्राचीन बाराही मेले में 13वें दिन जयपाल भगतजी की स्मृति में विशाल दंगल का आयोजन, देखने उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में चल रहे प्राचीन बाराही मेले में 13वें दिन जयपाल भगतजी की स्मृति में आयोजित दंगल में बराबरी पर छूटी एक लाख की कुश्ती
सूरजपुर कस्बे में चल रहे प्राचीन बाहारी मेले में विशाल दंगल प्रतियोगिता में 110151 रुपए की फाइनल कुश्ती जमालपुर निवासी कलवा में रोहतक निवासी सुमित के बीच हुई। कलवा में सुमित के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और कुश्ती बराबरी पर छुटी।

नलगढ़ा के हर्ष महिला पहलवानों में अनुष्का पंडित ने 1100 रुपये की कुश्ती जीती। पहलवानों ने जमकर दांव पेंच लड़ाए। मेले में जयवीर भाटी और मनोज चौधरी एंड पार्टी के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मेले में पहलवानों को जोर आजमाइश करते हुए देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 101 रुपये की कुश्ती जेवर के कार्तिक, 501 रुपये की कुश्ती बल्लू, साहिल और अयान ने जीती। दंगल प्रतियोगिता में मुगदड़ भी साधी गई। खोदना गांव के शिवम शर्मा ने 75 किग्रा, धर्मी शर्मा ने 80 किग्रा, दादूपुर के पवन व बागपुर के अंकित ने 90 किग्रा की मुगदड़ उठाई। संदीप भड़ाना ने 70 किग्रा की मुगदड़ उठाई।
विज्ञापन

कलाकारों ने महाभारत और रामायण के किस्सों पर एक से बढ़कर एक रागनियों की प्रस्तुति देते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव मंदिर सेवा समिति महासचिव ओमवीर बैंसला ने शिव पार्वती प्रसंग से तू तो प्यारे भजन कराकर की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूरजपुर के दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सोलो, कथक की प्रस्तुति दी। इस मौके पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी, सतवीर भाटी, राजवीर भगतजी, भोपाल ठेकेदार, मूलचंद शर्मा, धर्मवीर भाटी, योगेश अग्रवाल, विनोद खलीफा, लक्ष्मण सिंघल, अनिल भाटी आदि पदाधिकारियों ने जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें