फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने कोविड से जान गंवाने वाले शख्स के बैंक खाते से 10 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। साइबर जालसाजों ने एक शख्स की मौत के बाद उसके खाते से 21 बार में 10 लाख रुपये निकाल लिए। पत्नी को जब इसका पता चला तो उन्होंने पहले मुंबई में जीरो एफआईआर कराई। अब उन्होंने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूल रूप से मुंबई निवासी शलाका पाटिल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कि वह पति के साथ सेक्टर-44 में रहती थीं। 28 अप्रैल को कोविड की वजह से उनके पति की मौत हो गई थी। पति की मृत्यु के एक दिन बाद 29 अप्रैल से मई के बीच साइबर जालसाजों ने 21 बार में अलग-अलग तरीके से खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। अवैध निकासी की जानकारी मिलने पर उन्होंने मुंबई में इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। अब इस मामले में नोएडा के कोतवाली सेक्टर-39 में आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैंक से ट्रांजैक्शन के विवरण मंगाए गए हैं। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें