फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर के खंड शिक्षा कार्यालय में दो दिवसीय गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी तावडू रमेश मलिक ने प्रदर्शनी किया।
विज्ञापन

इस दौरान बीआरपी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राजकीय स्कूलों के कक्षा 6 से लेकर आठवीं तक व कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने वर्किंग मॉडल के आधार पर अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में गणित विषय में राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पढे़नी की छात्रा नेहा व राधिका ने प्रथम स्थान, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र ओसांक व गजेंद्र ने द्वितीय स्थान। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहम्मदपुर अहिर की छात्रा पूजा व प्रियंका ने कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजकीय उच्च विद्यालय पढे़नी के छात्र पुनीत, रोबिन व रोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राहड़ी के छात्र मोहम्मद रिजवान व नौशाद ने कक्षा छठी से लेकर आठवीं के बीच हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। जबकि राजकीय उच्च विद्यालय डिंगरहेड़ी के छात्र अभिषेक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तावडू की छात्रा खुशबू द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी ओमप्रकाश यादव, डॉ. लाभ सिंह, खंड सक्षम अधिकारी डॉ. भूप सिंह, एबीआरसी संदीप बुटाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें