फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक टिकट पर सभी परिवहन सुविधाओं में कर सकेंगे सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने की एक टिकट प्रणाली की तैयारी, दो माह में होगी शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में अलग-अलग परिवहन सुविधाओं का लाभ लोग आसानी से ले सकें, इसके लिए एक टिकट प्रणाली बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें एक ही टिकट के जरिये परिवहन के सभी तरीकों जैसे बस, मेट्रो, कैब, ऑटो आदि सेवाओं का यात्री इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल, योजना को आकार देने का काम किया जा रहा है। यह अभी शुरुआती चरण में है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसे जल्द लागू किया जाएगा। टिकट डिजिटल मोड में ही होगा। इसके लिए एप लांच किया जाएगा। साथ ही, टिकट को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से भी खरीदा जा सकेगा। इसमें बस, आॅटो सेवा, मेट्रो, कैब आदि उपलब्ध कराने वाले प्लेटफार्म पंजीकृत होंगे। इसके जरिये टिकट घर, कार्यालय समेत किसी भी जगह पर ऑनलाइन टिकट खरीदा जा सकेगा। टिकटों का शुल्क निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल टिकट को दिया जाएगा बढ़ावा
परिवहन विभाग के मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि सार्वजनिक बसों के लिए पेपर टिकट से डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे डाटा एकत्र करने में भी मदद मिलेगी। बसों में व्हाट्सएप-आधारित बस टिकटिंग प्रणाली का परीक्षण 15 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसके लिए व्हाट्सएप से समझौता किया गया है। इस योजना के शुरू होने में अभी दो माह लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें