फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 150 सीसीटीवी खंगालकर नाबालिग सेंधमार को उन्नाव से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम विहार में कारोबारी के घर में की थी सेंधमारी, 50 लाख के गहने विदेशी मुद्रा बरामद
विज्ञापन

नशे का आदी है 16 साल का बदमाश, बदमाश पर पहले से दर्ज है चोरी का एक मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार की पॉश कॉलोनी में सेंधमारी करने वाले नाबालिग को पुलिस ने उन्नाव, यूपी से पकड़ा है। बाहरी जिला पुलिस ने घटनास्थल से लेकर बदमाश के भागने की दिशा में 150 सीसीटीवी खंगाले और ख्याला में घरों की तलाशी लेने के बाद बदमाश की पहचान की। पुलिस ने इसके कब्जे से 50 लाख के गहने और विदेशी मुद्रा बरामद की है। आरोपी पर पहले से चोरी का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 12 दिसंबर को मीरा बाग में एक कारोबारी के घर से लाखों के गहने और विदेशी मुद्रा चोरी होने की सूचना मिली। मामला दर्ज कर निरीक्षक रजनीश के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ को जांच सौंपी गई। सीसीटीवी में एक संदिग्ध कैद मिला। पुलिस ने आरोपी के भागने की दिशा में लगे 150 सीसीटीवी की जांच की और ख्याला पहुंच गई। फोटो के जरिये पुलिस ने कॉलोनी में घर-घर की तलाशी लेकर नाबालिग की पहचान कर ली। आरोपी नशे का आदी है। जांच में पता चला कि वह मूलत: उन्नाव का रहने वाला है। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसके उन्नाव में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को पकड़ा और पाउंड, कतर की मुद्रा, यूरो, यूएस व ऑस्ट्रेलियन डॉलर के अलावा 38 चांदी, 21 सोने और हीरे के दो गहने बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें