फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैरामाउंट गोल्ड फॉरेस्ट सोसाइटी के पास बैठे तेंदुए का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग ने वीडियो में दिख रहे जानवर को बताया खिलौना, वीडियो वायरल करने वाले की तलाश शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के पास तेंदुआ का वीडियो शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वन विभाग की टीम ने मौके की जांच की। विभाग के मुताबिक मौके पर तेंदुए के कोई निशान नहीं मिले है। अधिकारियों का दावा है कि किसी ने खिलौना से वीडियो तैयार कर उसे वायरल कर दिया है। वीडियो को वायरल करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। इसमें सोसाइटी के निवासियों की मदद ली जा रही है। वन विभाग का कहना है कि अफवाह फैलाकर लोगों को डराने के आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी और डीएफसीसी की रेलवे लाइन के बीच खाली का वीडियो वायरल हो गया। कार से बनाए गए वीडियो में तेंदुए जैसा जानवर झाड़ियों के बीच बैठा दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से आसपास की सोसाइटियों के निवासी सतर्क हो गए हैं। सोसाइटी निवासियों ने घरों के अंदर रहने का अलर्ट जारी कर वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौके पर तेंदुआ या अन्य कोई जंगली जानवर होने के निशान नहीं मिले हैं। सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें कुछ नहीं मिला। वीडियो को देखकर लगा रहा है कि किसी ने खिलौना रखकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें