गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर गौतमबुद्धनर जिले के तुगलपुर में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान में अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इसके बाद शारदा यूनिवर्सिटी में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गौतमबुद्धनगर जिले में भी मतदान होगा। इसको लेकर सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने घर-घर जाकर जनसंपर्क करने का अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में देश के गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर गौतमबुद्धनर जिले के तुगलपुर में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान में अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इसके बाद शारदा यूनिवर्सिटी में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
इससे पहले, अमित शाह आज वृंदावन और मथुरा का दौरा किया। केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह आज सुबह करीब 11:00 बजे वृंदावन पहुंचे। मंदिर के आसपास बाजार में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगे।
वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह मथुरा के लिए रवाना हुए। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां कीं।