फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल, आगरा और कानपुर जोन के आईजी बदले

Wed, 27 Oct 2021 09:40 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आगरा में नचिकेत झा को आईजी पद पर तैनात किया गया है। इन्हें केंद्र से वापस बुलाया गया है। कानपुर में प्रशांत कुमार को आईजी के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए आगरा और कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) को बदलने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार, आगरा में नचिकेत झा को आईजी पद पर तैनात किया गया है। इन्हें केंद्र से वापस बुलाया गया है। कानपुर में प्रशांत कुमार को आईजी के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


आगरा जोन के आईजी नवीन अरोड़ा को बजट, पीएचक्यू में आईजी नियुक्त किया गया है। कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल को तकनीकी सेवा में भेज दिया गया है।

इस बीच गौतमबुद्धनगर में 49वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक कल्पना सक्सेना को गाजियाबाद 47वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक के तौर पर भेजा गया है। भारती सिंह को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें