फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कर रहा ब्लैकमेल: मुंह बोले चाचा ने पांच साल पहले किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया था अश्लील वीडियो

Sat, 09 Jul 2022 10:55 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोप है कि विवाह होने के बाद 2015 में गोद लेने वाले शख्स के भाई ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। दो साल तक आरोपी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटा-2 थाना क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने अपने मुंह बोले चाचा पर पांच साल पहले दुष्कर्म करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। अब आरोपी ने महिला को रास्ते में रोककर वीडियो वायरल करने और तेजाब डालने की धमकी दी है। महिला और उसके पति ने मामले की शिकायत एसीपी महेंद्र सिंह देव से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


शहर की एक सोसाइटी निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि नोएडा में रहने वाले उसके पिता के दोस्त आभूषण कारोबारी ने उन्हें गोद लिया था। गोद लेने शख्स ने महिला का पालन पोषण किया। उसी शख्स ने पीड़िता का वर्ष 2000 में विवाह भी किया। 

आरोप है कि विवाह होने के बाद 2015 में गोद लेने वाले शख्स के भाई ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। दो साल तक आरोपी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। वर्ष 2019 में पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। उस दौरान परिजन से शिकायत की तो पीड़िता से माफी मांगकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि 20 जून को वह मंदिर पूजा करने गई तो आरोपी रास्ते में मिला और ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने पीड़िता को तेजाब डालने की भी धमकी दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें