फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट जून 2024 : परीक्षा के लिए अब 15 मई तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
I-यूजीसी अध्यक्ष ने कहा, उम्मीदवार तय समय पर ऑनलाइन भरें आवेदनI
विज्ञापन

I-II18 जून को आयोजित की जाएगी परीक्षा I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIयूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा के लिए उम्मीदवार अब 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों की मांग पर यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि आगे बढ़ाई गई है। उम्मीदवार तय समय पर आवेदन पत्र भर लें। यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा 18 जून को आयोजित होनी है। I
विज्ञापन

Iयूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने एक्स के माध्यम से उम्मीदवारों को यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ने की जानकारी दी है। प्रोफेसर कुमार ने उम्मीदवारों से तय समय अवधि में यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा का आवेदन पत्र करने का आग्रह किया है। उम्मीदवार 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र अवश्य भर लें। IIइससे पहले एनटीए ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के साथ टकराव से बचने के लिए यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा की डेट में बदलाव किया था। पहले 16 जून को यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 की परीक्षा आयोजित होनी थी। IIलेकिन यूपीएससी प्रीलिम्स के साथ परीक्षा के टकराव के बारे में उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के कारण यूजीसी नेट जून परीक्षा को 16 जून (रविवार) से 18 जून 2024 (मंगलवार) को स्थानांतरित कर दिया था। एनटीए अब एक ही दिन में देशभर में ओएमआर मोड से परीक्षा आयोजित करवाएगा।I
विज्ञापन

II
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें