फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो साल के बच्चे को पड़ोसी के खूंखार कुत्तों ने नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा जिला के फर्श बाजार की घटना, जर्मन शेफर्ड दो कुत्तों ने किया मासूम पर हमला
विज्ञापन

मां बच्चे को बचाने के लिए करती रही जद्दोजहद, कुत्तों ने पैर, कान और सिर पर काटा
राहगीरों ने भी की मदद, कुत्ते की मालकिन ने एक कुत्ते जबकि दूसरे को मालिक ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के विश्वास नगर में दिल दहला देने वाली घटना में विदेशी नस्ल के जर्मन शेफर्ड दो कुत्तों ने दो साल के मासूम को बुरी तरह नोच डाला। सोमवार शाम को मां पल्लवी के साथ बच्चा मंदिर से घर लौट रहा था। जैसे ही मां-बेटे घर के सामने पहुंचे तो एक कुत्ता बच्चे का पैर पकड़कर नोचने लगा। पल्लवी बेटे को बचाने के लिए शोर मचाती रही।
इस बीच वह खुद भी उसे छुड़ाने की कोशिश करती रही। कुत्ते की मालकिन आशा गौर ने भी कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ता हमला करता रहा। आशा ने एक कुत्ते को पकड़ा तो मकान से दूसरा कुत्ता निकला और मासूम पर हमला कर दिया। मां बच्चे को बचाने के लिए जद्दोजहद करती रही। इस बीच कुत्ते का मालिक सुनील गौर भी पहुंच गया और दूसरे कुत्ते को काबू किया। राहगीर भी मदद को आ गए। बाद में किसी तरह पल्लवी बेटे को लेकर घर में घुस गई। फौरन मासूम को नजदीकी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उसे इलाज के लिए हेडगेवार अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बुधवार को सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ तो फर्श बाजार पुलिस ने मासूम के पिता तनुज नारंग का बयान लेकर कुत्तों के मालिक व मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिर में पूजा के लिए गई थी मां

पल्लवी परिवार के साथ गली नंबर-4, विश्वास नगर में किराये के मकान में रहती है। परिवार में पति तनुज नारंग व दो साल का एक बेटा है। तनुज का कारोबार है। घर के ठीक सामने आशा और सुनील का परिवार रहता है। करीब तीन सालों से दंपती ने जर्मन शेफर्ड नस्ल के दो कुत्ते पाले हुए हैं। सोमवार शाम को पल्लवी बेटे को लेकर पास के मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। शाम करीब 7:30 बजे वह लौट रही थी। घर के सामने पहुंची तो कुत्ते के साथ आशा घर से निकल रही थी। पल्लवी ने उनसे कुत्ते को पकड़ने के लिए कहा, लेकिन कुत्ते ने हमला कर दिया।कुत्तों ने मासूम को तीन जगह काट लिया।
पड़ोसी भी कुत्तों से परेशान

पल्लवी के पड़ोसियों का कहना है कि आशा के दोनों कुत्ते बहुत खूंखार हैं। इनकी वजह से मोहल्ले वाले परेशान हैं। कई बार कुत्तों के बारे में शिकायत की गई, लेकिन वे सुनते नहीं हैं। करीब डेढ़ साल पहले आशा के एक कुत्ते ने उनके यहां काम करने वाली बुजुर्ग महिला कांति देवी को काट लिया था। इसके बाद महिला ने काम छोड़ दिया था।
विज्ञापन

वीडियो वायरल हुआ तो मामला दर्ज

पड़ोसी होने से घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इस बीच बुधवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया। फौरन मासूम का बयान लेकर फर्श बाजार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें