फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी से चला रहे थे दो आरओ प्लांट

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना गांव में चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था आरओ प्लांट। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। खानपुर और सुथ्याना गांव में बिजली चोरी कर आरओ प्लांट चलाए जा रहे थे। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने अभियान चलाकर दोनाें प्लांट में बिजली चोरी पकड़ी है। दोनों स्थानों पर 8 और 11 किलोवाट लोड का कनेक्शन लेकर आरओ प्लांट संचालित किया जा रहा था। एनपीसीएल के उपाध्यक्ष सारनाथ गांगुली ने बताया कि कई गांवों में चलाए गए अभियान के तहत बिजली चोरी के कुल 36 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें 194 किलोवाट का लोड व 96 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

एनपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए लुकसर, अटाई, मुरादपुर, सुरजपुर, कासना, रायपुर बांगर, तिलपता, खानपुर, कुलेसरा, बिलासपुर, रामपुर माजरा गांव में अभियान चलाया गया था। अभियान में पता चला कि खानपुर गांव निवासी सुभाष 8 किलोवाट का कनेक्शन लेकर आरओ प्लांट चला रहा था। इसके अलावा सुथ्याना गांव में भी मेहराज सिंह नागर 11 किलोवाट का कनेक्शन लेकर आरओ प्लांट चला रहा था।
जबकि लुकसर गांव में संदीप किराये पर दिए 60 कमरों के मकान में 22 किलोवाट का कनेक्शन लेकर बिजली चोरी कर रहा था। रायपुर में सतीश चंद्र 8 किलोवाट, अटाई मुरादपुर में विनोद 10 किलोवाट का लोड लेकर बिजली चोरी कर रहे थे। इसी तरह तिलपता गांव में तेज प्रकाश के यहां 9.5 किलोवाट के लोड पर फार्मेसी की दुकान चलाई जा रही थी। मुंशी खान 5 किलोवाट का कनेक्शन लेकर बिजली चोरी कर रहा था। इसी तरह खानपुर में भगवत सिंह के 7.41 किलोवाट कनेक्शन लेकर बिजली चोरी कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक बिजली चोरी की सभी 36 मामलों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें