फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-54 के खरगोश पार्क में नमाज पढ़ने से पुलिस ने रोका

विज्ञापन
पार्क में नमाज पढ़ने से मना करने के बाद सड़क पर खड़े लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-54 स्थित खरगोश पार्क में शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए पहुंचे सैकड़ों लोगाें को पुलिस ने लौटा दिया। हालांकि, पार्क के पास मजार पर नमाज पढ़ी गई। पुलिस का कहना है कि खुले और सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक गतिविधि को अनुमति नहीं है। ऐसे में लोगों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, खरगोश पार्क के पास एक मजार है। यहां पर सेक्टर-57, 58, 59 आदि सेक्टर की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग आते हैं। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ने लगी तो मजार के साथ-साथ लोग खरगोश पार्क में भी नमाज पढ़ रहे थे। शुक्रवार को पहुंचे लोगों को पुलिस ने पार्क में नमाज पढ़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन

खरगोश पार्क के पास मजार में पहले की तरह नमाज होती रहेगी। खुले और सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है। इसके लिए धार्मिक स्थल चिह्नित हैं।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें