फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर में बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। तेज बुखार से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह पांच बजे तेज बुखार से 23 वर्षीय मेडिकल छात्रा की मौत हो गई। वहीं शाम को बिजली बोर्ड में कार्यरत कर्मचारी की मासूम बच्ची ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। मेडिकल छात्रा के घरवाले उसकी मौत डेंगू से होना बता रह हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका में तेज बुखार से जवानों और बच्चों की मौत ने शहर के अन्य अभिभावकों को भी चिंता में डाल दिया है। वार्ड नंबर 12 न्यू फिरोजपुर झिरका निवासी अजीत जैन की बेटी तन्वी जैन जयपुर राजस्थान में एमबीबीएस लास्ट ईयर की छात्रा थी। तेज बुखार होने के कारण वह उपचार कराने के बाद छुट्टी लेकर घर आ गई। परिजनों से उसका उपचार शहर के निजी अस्पताल में कराया। आधी रात में युवती की प्लेटलेट्स कम होने पर परिजन उसे अलवर (राजस्थान) के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अपनी पुत्री की मौत का कारण डेंगू से होना बताया है, परंतु आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
वहीं, शाम को शहर के बिजली बोर्ड में कार्यरत एक कर्मचारी मुकेश शर्मा की सात वर्षीय पुत्री मानवी की तेज बुखार के चलते जान चली गई। सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अभिभावकों में अपने बच्चों की बीमारी को लेकर चिंता सताने लगी है। शहर के समाजसेवी युवाओं का कहना है कि अगर स्वास्थ्य विभाग जल्द ही कोई बड़ा कदम नहीं उठाता है या लोगों की मदद नहीं करता है तो मजबूरन लोगों को शहर के अंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें