नूंह। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में सोमवार को दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। कॉलेज प्रशासन ने शवों को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं जिले में दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पूर्व रविवार को कोरोना के तीन केस मिले थे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन के 97- 97 जोन बनाए गए हैं। अब मेडिकल कॉलेज में 10 और अन्य अस्पतालों में 1 मरीज उपचारधीन है। 5 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
अब जिले में कुल कोरोना के 16 सक्रिय मरीज है। नूंह में अब तक 6094 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5942 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 136 लोगों की मौत हो चुकी है। हर दिन जिले में करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी भी 5856 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण दर 0.04 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 97.5 फीसदी है।