फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में खोल ली थी फर्जी कंपनी, एमडी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर- 58 पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी आकाश दीप शर्मा और पंकज प्रकाश ।
विज्ञापन
नोएडा। देश भर के लोगों से दो सौ करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दुबई ड्राई फ्रूट्स फर्जी कंपनी के खुलासे के चार दिन बाद ही आरोपियों ने गुरुग्राम में एक नई फर्जी कंपनी खोल दी और ड्राई फ्रूट्स, मसाले, चावल, दाल आदि के नाम पर ठगी करने लगे। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को इस कंपनी का पर्दाफाश करते हुए मास्टमाइंड मोहित गोयल के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नई कंपनी का एमडी है। कंपनी से चावल, दाल, मसालों के पैकेट और आरोपियों से लैपटॉप व मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगरूर, पंजाब निवासी आकाशदीप शर्मा उर्फ हैरी और गुरुग्राम निवासी पंकज प्रकाश के रूप में हुई है। दोनों ने 15 जनवरी को गुरुग्राम में साईं एग्रो फूड इंपैक्स नामक कंपनी बना ली और ड्राई फूट्स खरीदने के नाम पर ठगी का प्रयास करने लगे। नोएडा पुलिस ने इसके चार दिन पहले ही 11 जनवरी को ड्राई फ्रूट्स फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए मास्टमाइंड मोहित गोयल समेत अन्य को गिरफ्तार किया था। दरअसल मोहित गोयल ने ड्राई फ्रूट्स के नाम पर एक के बाद एक पांच फर्जी कंपनियां खोलकर देशभर के हजारों लोगों से से ठगी की थी। उसके जेल जाने के बाद उससे जुड़े आकाश दीप व पंकज ने नई फर्जी कंपनी खोल ली और ड्राई फ्रूट्स के पीड़ितों से संपर्क करने लगे। इसकी भनक नोएडा पुलिस को लग गई और शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पंकज प्रकाश इस कंपनी का एमडी है, जो मोहित गोयल की पहले की कंपनियों में एडमिन रह चुका था। इन लोगों ने नई कंपनी साईं एग्रो के जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए भी आवेदन किया था।
-----
परचेज एक्जीक्यूटिव से बना कंपनी मालिक
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आकाशदीप और पंकज प्रकाश खुलासा किया है कि दोनों ने मई 2019 में मोहित गोयल की फर्जी ट्रेडिंग कंपनी श्री श्याम ट्रेडिंग, गुरुग्राम में परचेज एक्जीक्यूटिव की नौकरी शुरू की थी। उस वक्त दोनों की सैलरी 35 हजार रुपये थी। जब उन्हें पता चला कि मोहित गोयल व अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर कंपनी बनाई है और ड्राई फ्रूट्स लेकर ठगी का काम करता है तो इसका विरोध किया। बाद में दोनों उन लोगों के साथ ही हो गए और काम करने लगे। इन दोनों का काम कंपनी के साथ व्यापार करने वाले व्यापारियों को फोन कर प्रलोभन देना था।
विज्ञापन

----
दोनों आरोपियों के सामने व्यापारी ने जहर खाकर की थी आत्महत्या
पंकज प्रकाश व आकाशदीप वर्ष 2019 में श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी में काम करते थे तो उस वक्त बरेली का एक व्यापारी गुरुग्राम स्थित कार्यालय आया था। उसने पैसे नहीं मिलने के कारण वहीं पर जहर खा लिया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मोहित गोयल ने श्याम ट्रेडिंग को बंद कर दिया था। बाद में वर्ष 2020 में नोएडा में आयुर्वेदिक कमोडिटीज के नाम से फर्जी कंपनी बनाई थी। लॉकडाउन में जब यह कंपनी बंद हो गई थी तब जून 2020 में ही सेक्टर-62 में दुबई ड्राई फ्रूट्स के नाम से फर्जी कंपनी बना ली।
----
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ठगी करने के सौदागर
मोहित गोयल, सुमित यादव, मुसर्फिल लश्कर, प्रदीप निर्वाण, ओमप्रकाश जांगिड़, साहिल, समिता नेगी, नायरा सिंह, सौरव उर्फ सम्राट, शालिनी, सत्तन यादव, नीतीश, कुलदीप, रूपेश ठाकुर और अमरजीत।
-----
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने एक और कंपनी गुरुग्राम में खोलकर ठगी करने का काम शुरू कर दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इन लोगों ने अलग-अलग नाम से पांच फर्जी कंपनियां चलाकर ठगी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें