फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली का विरोध करने पर ट्रक चालक को पीटा, दो सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर पशु लेकर मेरठ जा रहे वाहन चालक को रोककर पीसीआर पर तैनात सिपाही ज्ञान सिंह और ताराचंद ने 400 रुपये वसूल लिए। इसके बाद चार हजार रुपये और मांगने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने चालक को बुरी तरह पीट दिया। घायल चालक ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के सीयूजी नंबर पर कर दी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन विशाल पांडे ने बताया कि पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से राजस्थान निवासी चालक अरविंद सैनी गुजर रहा था। इसी दौरान सिरसा के पास पीसीआर पर तैनात ज्ञान सिंह और ताराचंद ने वाहन रोक लिया। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने 400 रुपये वसूल लिए। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी उससे कहने लगे इससे पहले भी उसने कई चक्कर लगाए हैं। ऐसे में 4000 रुपये और दे। जब अरविंद ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी परिजनों आदि को दी। इसके बाद मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अभिषेक झा ने जांच कराई। जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
सिपाहियों ने एक्सप्रेसवे पर गिराकर मारे थे 20 डंडे
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से पशु लेकर मेरठ जाने के दौरान चार सौ रुपये वसूलने व चार हजार रुपये और मांगने का विरोध करने पर चालक को दोनों सिपाहियों ने एक्सप्रेसवे पर गिराकर डंडों से पीटा था। पीड़ित का कहना है कि वह चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे कम से कम 20 बार डंडे से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह किसी तरह मेरठ ट्रक लेकर पहुंचा और ट्रांसपोर्टर को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने शिकायत आला अधिकारियों से की। फिर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

पहले दिया रुपये का लालच, फिर दी धमकी
आला अधिकारियों के आदेश पर अरविंद को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान आरोपी सिपाहियों ने पहले रुपये का लालच देकर समझौता करने का प्रयास किया, लेकिन जब अरविंद ने मना कर दिया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। इससे पीड़ित दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें