फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर: मामूली विवाद में दादरी चेयरपर्सन के भतीजे पर जानलेवा हमला

Sun, 03 Oct 2021 05:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, गौतमबुद्ध नगर

सार

दादरी नगर क्षेत्र में रविवार को बदमाशों ने नगर पालिका चेयरपर्सन गीता पंडित के भतीजे विवेक पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने गोलीबारी भी कर दी। पास में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
दादरी नगरपालिका चेयरपर्सन के भतीजे पर गोली चलाता आरोपी (काले घेरे में) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर जिला के दादरी नगर क्षेत्र में रविवार को बदमाशों ने दिन-दहाड़े दादरी नगर पालिका की चेयरपर्सन गीता पंडित के भतीजे पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड गोलीबारी भी कर दी। पास में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दादरी नगरपालिका की चेयरपर्सन गीता पंडित के भतीजे विवेक का कुछ शरारती तत्वों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग स्कूटी से आए और चेयरपर्सन के भतीजे से झगड़ने लगे। उनके बीच मारपीट भी होने लगी। इतने में ही विवाद बढ़ गया और एक लड़के ने गोली चला दी। इसके बाद उसने पीछे भागते हुए और गोलियां चलाईं। आरोपी ने कुल पांच राउंड फायर किए और फरार हो गया। इस गोलीबारी में चेयरपर्सन का भतीजा बाल-बाल बच गया। नगर के मुख्य क्षेत्र में दिन-दहाड़े बाजार के बीच गोलीबारी होने से क्षेत्र में दहशत पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और लोगों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें