फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरो ने काटा मेट्रो ट्रैक का सिग्नल वायर, सेवा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बदमाशों ने सोमवार तड़के मेट्रो ट्रैक पर सिग्नल वायर काटकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि वह तार काटकर ले जाने में सफल नहीं रहे। लेकिन वायर कटने से ब्लू लाइन पर सोमवार सुबह से मेट्रो सेवा प्रभावित हो गई। सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-61 तक मेट्रो की गति काफी धीमी रही। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नोएडा सेक्टर-52 और सेक्टर-61 के बीच बदमाश सोमवार तड़के 4 से 4:30 के बीच मेट्रो ट्रैक पर चढ़ गए। बदमाशों ने मेट्रो की पटरी के साथ लगे सिग्नल वायर को काट दिया। ट्रिपिंग होने पर मेट्रो कर्मियों को इसकी जानकारी लगी। चोर वहां से कटर, सीढ़ी, कटा हुआ वायर छोड़कर भाग गए। सोमवार सुबह से जब ब्लू लाइन पर द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हो गई। खासकर सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-61 के बीच मेट्रो ट्रेेन की गति धीमी हो गई। इसका असर पूरे ब्लू लाइन पर पड़ा।
डीएमआरसी ने ट्वीट कर ब्लू लाइन पर सिटी सेंटर और सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा धीमी होने की जानकारी दी और बताया कि अन्य लाइन पर सेवा सामान्य है। वहीं इस मामले में नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 4 से 4:30 बजे के बीच चोरों ने मेट्रो ट्रैक पर सिग्नल वायर काट दिया। हालांकि चोर कटे हुए वायर नहीं ले जाए। मौके से सीढ़ी व कटर भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों से जुड़ेंगे अन्य उपक्रमों के नाम
नोएडा। एक्वा लाइन मेट्रो के स्टेशनों के नाम के साथ निजी व सरकारी उपक्रमों के नाम जुड़े होंगे। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने को-ब्रांडिंग अधिकार देने के लिए वॉक इन पॉलिसी लॉन्च की है। इसके तहत आवेदक अपनी पात्रता व टर्नओवर के मानदंड के अनुसार एक या इससे अधिक स्टेशनों के लिए को-ब्रांडिंग और विज्ञापन का अधिकार पा सकेंगे।
इसके लिए एक्वा लाइन के सेक्टर-76, 101, 81, 83, एनएसईजेड, सेक्टर-144, सेक्टर-145, सेक्टर-147 और डिपो स्टेशन को चुना गया है। पहले भी कुछ स्टेशनों पर को-ब्रांडिंग की जा चुकी है, लेकिन पहली बार वॉक इन पॉलिसी के तहत यह प्रक्रिया की गई है। गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा, जिसे 28 दिन की अवधि के लिए 5 जनवरी 2022 शाम 6 बजे तक के लिए खोला गया है। अनुबंध की अवधि 10 वर्ष होगी, जिसमें दो वर्ष लॉक-इन पीरियड भी होगा। वॉक-इन पॉलिसी एनएमआरसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें