फिरोजपुर झिरका। झिमरावट गांव के एक युवक को बंदूक के बल पर अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक नामजद व 20 अन्य के खिलाफ फिरोजपुर झिरका थाना में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जाहिद पुत्र बदरुद्दीन निवासी झिमरावट ने सदर थाना पुलिस ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2016 में सिरसबांस गांव में हुई थी, लेकिन 2 साल के बाद ही पत्नी से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर के अली मोहम्मद जो कि उसका चाचा सुसर लगता है। हर वक्त उससे झगड़ा करता रहता है। उसका छोटा भाई नावेद किसी काम को लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास खड़ा था। तभी उसका चाचा ससुर अली मोहम्मद व अन्य 15, 20 लोग उसके भाई को बंदूक के बल पर अपहरण कर ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि जाहिद पुत्र बदरुद्दीन निवासी झिमरावट थाना नगीना की शिकायत पर अली मोहम्मद व 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।