फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए गड्ढा बना मुसीबत, शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं

विज्ञापन
The pit became a problem for the residents, despite the complaints, the problem was not resolved
विज्ञापन
तावडू। शहर के विजय चौक पर वाल्मीकि बस्ती को जोड़ने वाली गली के नुक्कड़ पर लाइन लीकेज के कारण बना गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इस संबंध में लोग कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका प्रशासन दोनों ही इसको ठीक करने को लेकर पल्ला झाड़ रहे हैं। प्रशासन के ढुलमुल रवैया को लेकर शहरवासियों में उनके प्रति रोष है। लोगों ने चेतावनी देकर कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

शहरवासी और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हर भगवान बिल्ला, दिनेश कुमार, चंदन सिंह, काशी छाबड़ा और विनय आदि ने बताया कि पिछले 20 दिनों से गली के नुक्कड़ पर बने इस गड्ढे में जलभराव होने से बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। पहले से ही क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया व मौसमी बीमारियों का प्रकोप है। ऊपर से दो विभागों की आपसी खींचतान स्थानीय लोगों के लिए आफत बन गई है। नगर पालिका प्रशासन जहां इसे जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का मामला बता रहा है तो जन स्वास्थ्य विभाग वाले इसे नगरपालिका कार्य क्षेत्र में बता रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि वह नगर पालिका प्रशासन और जन स्वास्थ्य विभाग से कई बार इस समस्या का समाधान कराने के लिए गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, अब तक किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है। इससे लोगों में रोष है। वहीं, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने इसे जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

फोटो : गली के नुक्कड़ पर बीचोंबीच गड्ढा। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें