फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान!: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के नाम पर लिंक भेज हो सकता है बैंक खाता खाली, ऐसे बरतें सावधानी

Wed, 16 Mar 2022 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

एडीसीपी ने बताया कि हाल के दिनों में लिंक भेजकर कई साइबर जालसाजी की वारदात हुई है। इसी दौरान कुछ लोगों ने शिकायत की है कि उनके पास कश्मीर फाइल्स मूवी के नाम पर लिंक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
The Kashmir Files - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रिलीज हुई चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के नाम पर अगर आपको कोई लिंक भेजकर फिल्म देखने के लिए कहता है तो सावधान हो जाइए। साइबर ठग फिल्म दिखाने के नाम पर आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि किसी तरह के लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर-लैपटॉप पर क्लिक न करें। इसकी कुछ मौखिक शिकायतें पुलिस को मिली हैं।

विज्ञापन


इस बारे में नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने ट्वीट कर आगाह किया है। उन्होंने लिखा है कि सावधान रहें, सतर्क रहें, हैकर्स फिल्म कश्मीर फाइल्स के नाम का लिंक भेजकर आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं। कृपया इस मैसेज को आगे बढ़ाएं और सबको सावधान करने में सहयोग करें।

एडीसीपी ने बताया कि हाल के दिनों में लिंक भेजकर कई साइबर जालसाजी की वारदात हुई है। इसी दौरान कुछ लोगों ने शिकायत की है कि उनके पास कश्मीर फाइल्स मूवी के नाम पर लिंक भेजा जा रहा है।  सावधानी में ही साइबर सुरक्षा है। इसके बाद एडीसीपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के लिंक को ओपेन नहीं करें।

ऐसे बरतें सावधानी

- किसी तरह के अज्ञात लिंक को क्लिक नहीं करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

- अज्ञात नंबर से भेजे गए लिंक को डिलीट कर दें और नंबर ब्लॉक कर दें।
- किसी भी अज्ञात शख्स के फोन आने पर कोई भी जानकारी शेयर नहीं करें।
- किसी को भी खाता संख्या, ओटीपी और पिन नंबर आदि बिल्कुल नहीं बताएं।
- अपने जीमेल, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम आदि का पासवर्ड बदलते रहें।
- गूगल सर्च के दौरान बरतें सावधानी, गूगल सर्च के दौरान जिसे सर्च कर रहे हैं उसके वेबसाइट पर जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें