फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को कार में लिफ्ट देकर दो लाख रुपये और गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बुलंदशहर से ग्रेटर नोएडा आए दंपती को कार में लिफ्ट देकर दो लाख रुपये और कुंडल लूट लिए। कार सवार बदमाशों ने परी चौक के पास लिफ्ट दी और वारदात को अंजाम देने के बाद सूरजपुर में 130 मीटर रोड पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित दंपती अपनी बेटी को किसी जरूरत पड़ने के कारण बंदोबस्त कर रुपये देने आए थे। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, बुलंदशहर के जाट मकनपुर गांव निवासी रामबीर सिंह रविवार सुबह 2 लाख रुपये लेकर पत्नी के संग ग्रेटर नोएडा आए थे। बताया गया है कि उनकी बेटी को दो लाख रुपये की जरूरत थी। सुबह लगभग 9 बजे दंपती बुलंदशहर से किसी वाहन में सवार होकर परी चौक पहुंचे। यहां से वह बेटी के घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार आकर रुकी और उन्होंने अल्फा-1 छोड़ने का झांसा देकर दंपती को बैठा लिया। कार में चालक के अलावा चार अन्य बदमाश सवार थे।
कुछ दूर चलने पर बदमाशों ने दंपती को डरा धमकाकर तलाशी लेनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और 2 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने महिला से कानों के कुंडल भी लूट लिए। इसके बाद आरोपी पीड़ितों को सूरजपुर क्षेत्र में 130 मीटर रोड फेंककर भाग गए। किसी राहगीर की मदद से दंपती ने घटना की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें