फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरमैन की एक्टिंग कर रहे बच्चे की गले में दुपट्टा कसने से मौत

विज्ञापन
मृतक सरजीत ।
विज्ञापन
नोएडा। सुपरमैन बनकर उड़ने की एक्टिंग करना एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गया। पर्थला गांव में घर की छत पर बहनों के साथ 13 वर्षीय बच्चा बक्से पर चढ़कर उड़ने का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान पैर फिसल गया और उसके गले में बंधा दुपट्टा खिंच गया। फंदा लगने से हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मंगलवार रात बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

सेक्टर-113 थाना प्रभारी शरद कांत ने बताया कि मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी बृजेश परिवार के साथ पर्थला गांव में रहते हैं। 14 मई को बेटा सरजीत बहनों के साथ कमरे में खेल रहा था। इस दौरान वह एक तरफ से दुपट्टा गर्दन में बांधकर दूसरे छोर को एक खूंटे से अटकाते हुए एक प्लास्टिक के बक्से पर खड़ा होकर उड़ने की एक्टिंग कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ते ही उसका एक पैर बक्से से फिसल गया और गले में बंधा दुपट्टा खिंचते ही सरजीत निढाल होकर गिर पड़ा। उसकी हालत देखकर बहनों ने शोर मचाया। गर्दन में बंधा दुपट्टा खोलकर परिजन उसे नजदीक के अस्पताल ले जहां से उसे सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की ललक
बताया जा रहा है कि सरजीत की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की ललक में यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वीडियो बनाई जा रही थी, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर डालना था या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें