फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर ः टूटे धनुष से निशाना साध रहे तीरंदाज को मिलेगी मदद, जिलाधिकारी ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन
नोएडा। तीरंदाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टूटे धनुष से ट्रायल देने वाले गिझौड़ गांव अभिषेक का मामला जिलाधिकारी सुहास एलवाई तक पहुंच गया है। डीएम ने कहा है कि अभिषेक की हरसंभव मदद की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अभिषेक और उसके टूटे धनुष से संबंधित खबर शुक्रवार के अंक में ‘धनुष खरीदने के लिए पैसे नहीं, पर इरादे मजबूत’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसके बाद कई लोगों ने खिलाड़ी की मदद करने की बात कही है। उधर, शुक्रवार शाम को अमर उजाला संवाददाता से फोन पर हुई बात में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर इस तरह का कोई फंड तो होता नहीं है, लेकिन वह शनिवार को देखेंगे कि अभिषेक की किस प्रकार मदद की जा सकती है। इस संबंध में वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों से भी बात करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का ट्रॉयल देने शुक्रवार को अभिषेक टूटे धनुष के साथ ही मथुरा गए हैं। उन्हें डीएम से मदद मिलने की उम्मीद है। अभिषेक ने बताया कि उनका सपना देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें