फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों का उल्लंघन कर चलती कार में स्टंट, चार छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में कोरोना कर्फ्यू लगा है, लेकिन स्टंट करने वालों को न तो कोविड नियमों की परवाह है और न ही अपनी और दूसरों की जान की। रविवार को सेक्टर 62 में चार युवकों के कार में स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ तो कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने कुछ ही देर में चारों को गिरफ्तार कर लिया। स्टंट के दौरान कई बार कार पलटने से भी बची। वीडियो में तीन युवक बिना मास्क के दिख रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ महामारी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें चार युवक चलती कार में कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए स्टंट कर रहे हैं। पड़ताल के बाद कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने आरोपी युवकों गिरफ्तार कर लिया। इनकी की पहचान लोकप्रिय विहार खोड़ा कॉलोनी निवासी साकिब अंसारी व कैफ, मंडावली दिल्ली निवासी मुजम्मिल और अंश के रूप में हुई है। चारों दोस्त हैं और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ते हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि शाम को कार सवार 4 युवक सेक्टर 62 स्थित फ ादर एग्नेल स्कूल से फ ोर्टिस अस्पताल वाले रोड पर जान से खेलते हुए स्टंट कर रहे थे और कार के दरवाजों को खोल कर वीडियो बना रहे थे। इस दौरान कई बार कार पलटने से भी बची। युवक चलती कार से बार-बार उतरकर कोविड-19 प्रोटोकॉल और धारा 144 का उल्लंघन करते हुए दिख रहे हैं। कुछ देर में ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर सेक्टर 62 से ही चारों को गिरफ्तार कर लिया और कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन

मौज मस्ती के लिए कर रहे थे स्टंट
पूछताछ में पता चला है कि चारों छात्र रविवार दोपहर अपने-अपने घर से बहाने बनाकर निकले थे और कार लेकर सेक्टर 62 पहुंच गए। सड़क खाली और चौड़ी होने के कारण इन लोगों ने मौज मस्ती में स्टंट करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोग कार की चपेट में आते-आते बचे। बिना किसी की परवाह किए चारों युवक काफी देर तक स्टंट करते रहे। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस रोड पर पहले भी करते रहे हैं स्टंट
फ ादर एग्नेल स्कूल से फ ोर्टिस अस्पताल वाले रोड पर पहले भी युवक स्टंट करते रहे हैं। कई मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले महीने ही सेक्टर-63 की कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी अपनी केटीएम बाइक से इस रोड पर खतरनाक स्टंट कर रहा था। इसी दौरान किसी ने उसका भी वीडियो बना लिया। बाद में युवक को कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
सोशल मीडिया पर सराहना और अपील
स्टंट का वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया और ट्विटर के माध्यम से पुलिस को टैग कर शिकायत की तो पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए चारों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी रजनीश वर्मा ने देर रात ट्विटर पर ही इनकी गिरफ्तारीकी जानकारी दी। इसके बाद ट्विटर पर लोगों नेपुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया और आम लोगों से अपील की कि कोविड.19 महामारी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। इस कारण कोविड.19 प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस तरह का खिलवाड़ कतई नहीं करें जिससे कि खुद और दूसरों की जान खतरे में आ जाए।
विज्ञापन

स्टंट करने वाले चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ महामारी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
- रजनीश वर्मा, एसीपी द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें