फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नीट की तैयारी नहीं होने के तनाव में छात्र ने आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो साल से कर रहा था तैयारी, परीक्षा देने नहीं गया, घर में फंदे लगाकर दी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। नीट की तैयारी नहीं होने के तनाव में छात्र ने आत्महत्या कर ली। रविवार को विष्णु विहार कॉलोनी निवासी विवेक मिश्रा परीक्षा नहीं देने गया। उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। हादसे के वक्त परिजन गांव गए हुए थे।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मैनपुरी के घिरोर गांव निवासी मनीष मिश्रा बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के पास विष्णु विहार कॉलोनी में रहते हैं। बेटा विवेक मिश्रा करीब दो वर्ष से नीट की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले विवेक के बाबा की मौत हो गई थी। जिसके चलते पूरा परिवार गांव गया हुआ था। रविवार को विवेक घर पर अकेला था। नीट की तैयारी पूरी नहीं होने के चलते वह तनाव में था। रविवार को परीक्षा देने के लिए नहीं गया। इसी तनाव में घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने काफी देर से घर का दरवाजा बंद देखा। कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। अंदर विवेक कमरे मेें फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने फंदे से उतार कर विवेक के परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में ले लिया। इस बीच विवेक के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्र नीट की तैयारी नहीं होने के चलते तनाव में था। तनाव की वजह से आत्महत्या की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अहम है कि कुछ दिन पहले परीक्षा खराब होने पर ग्रेनो वेस्ट निवासी छात्र ने भी आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें