फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खरीद में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई,पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका ने नूंह और फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी का किया दौरा

विज्ञापन
Strict action will be taken on negligence in crop purchase, Ashok Khemka, Principal Secretary, Department of Archeology and Museum visited Nuh and Ferozepur Jhirka grain market
विज्ञापन
नूंह। प्रदेश के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका ने शुक्रवार को नूंह और फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद प्रबंध की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आढ़तियों और किसानों से उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल खरीद में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर लापरवाही सामने आती है तो विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, इसके लिए मंडी में नियमित रूप से सफाई हो। समुचित पेयजल की तरह ही मंडी में बिजली की व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए, इसके लिए अधिकारी संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क रखेें। मंडी में वाहनों से जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार मंडियों में फसल खरीद होना सुनिश्चित किया जाए।
फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव ने कहा कि अनाज मंडी की चारदीवारी ठीक कराई जाए तथा जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी के लिए नल लगाए जाएं। मार्केट कमेटी द्वारा मंडी में बोर भी किया जाए, ताकि मंडी की सफाई और शौचालयों में इसके पानी का प्रयोग हो सके। उन्होंने मंडी में चौकीदार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अशोक खेमका ने डीएसपी फिरोजपुर झिरका को निर्देश दिए कि राजस्थान बॉर्डर पर नाकाबंदी की जाए, ताकि राजस्थान से आने वाली फसल पर रोक रहे। नूंह अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए प्रधान सचिव ने मार्केट कमेटी कार्यालय में जाकर ऑक्सन रजिस्ट्रर, ई-नेम बिड का पूरा विवरण भी जांचा। आढ़तियों की समस्याओं को सुनते हुए मवेशियों को रोकने के लिए ग्रिल व पाइप लगाने के निर्देश दिए। मंडी के दोनो गेट पर स्पीड ब्रेकर की मांग पर प्रधान सचिव ने कहा कि डीसी इस मामले को देखकर व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुभीता ढाका, एसडीएम नूंह सलोनी शर्मा, फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रणबीर सिंह, मार्केट कमेटी के सचिव राजीव सौलंकी सहित हैफेड, एफसीआई, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सभी मंडियों में नियुक्त होंगे एक-एक नोडल अधिकारी
फसलों की खरीद के लिए प्रधान सचिव अशोक खेमका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अनाज मंडी में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए जिले की प्रत्येक अनाज मंडी में एक -एक नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए। समय-समय पर फसल खरीद के लिए मंडी में निरीक्षण करते रहें। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने अनाज मंडियों में फसल खरीद को लेकर की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी के परिसर में प्रधान सचिव श्री अशोक खेमका ने पौधरोपण भी किया।
उधर, तावडू की अनाज मंडी का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। मंडी परिसर में बाजरे की फसल खरीद से संबंधित स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करने के बाद एक आढ़ती के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर बाजरे की गुणवत्ता की जांच की। तावडू मंडी आढ़ती प्रधान संजय गोयल ने मंडी की समस्याओं से अवगत कराते हुए करीब ढाई दशक पुराने मंडी में लगे लोहे के शेड बदलने की मांग की।
प्रधान सचिव ने समीक्षा बैठक ली
प्रदेश के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका ने शुक्रवार को सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो, सरल पोर्टल, जल शक्ति अभियान, मेरी फसल-मेरा ब्योरा, ई-खरीद, परिवार पहचान पत्र, कोविड-19 वैक्सीन, डेगू, मलेरिया आदि के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार का एक देशव्यापी अभियान है। इसका लक्ष्य देश के हर घर तक 2024 तक पीने लायक शुद्ध जल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जल जीवन अभियान को सफल बनाने के लिए भारत सरकार कई कार्यक्रम चला रही है। साथ ही जल संरक्षण, शुद्ध पेय जल की उपलब्धता और दुरुपयोग को रोकने के लिए एक विशेष मंत्रालय भी बनाया गया है। इस मिशन के तहत सभी स्कीमों में अधिक से अधिक पौधे लगवाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन का युद्ध स्तर पर लगाएं, ताकि लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके। सीएमओ ने बताया कि जिले में 30 फीसदी को पहली और 8 फीसदी को दूसरी डोज लग चुकी है।
खेमका ने अंत्योदय सरल पोर्टल पर अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले का स्कोर ठीक करने के लिए सभी विभाग अपना स्कोर ठीक करें। अतिरिक्त उपायुक्त सुभीता ढाका ने परिवार पहचान पत्र की जानकारी दी। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के बारे में बताया। मांडीखेड़ा व शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में मलेरिया व डेंगू की जांच की जांच निशुल्क की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें