फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी पकड़ने गई पुलिस पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। नगीना थाने में दर्ज चोरी के वांछित आरोपी को नीमखेड़ा गांव में पकड़ने गई पुन्हाना पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। आरोपी को भी छुड़ा लिया गया। पुलिस पार्टी पर पथराव होने की भी सूचना है। जिसमें तीन पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी है। पुलिस ने इस मामले में गांव के पूर्व सरपंच साकिर सहित 15 नामजद व 35 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि पुन्हाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ नीमखेड़ा गांव में चोरी के वांछित आरोपी को पकड़ने को दबिश दी। आरोपी मुशर्रफ को गांव नीमखेड़ा में पकड़ लिया तो आरोपी के परिजनों ने बचाओ-बचाओ का शोर मचाया जिसके बाद गांव के करीब 30-35 लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। पुलिस पार्टी पर लाठी-डंडों के साथ पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस जवानों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस के साथ मारपीट के करने पर तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए है।
पूर्व सरपंच ने मामले को बताया राजनीतिक षडयंत्र
नीमखेडा गांव के पूर्व सरपंच शाकिर का कहना है कि पुलिस द्वारा गांव में आरोपी को पकड़ने के लिए छापा मारा गया था। पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया, उसके बाद उसके परिजनों ने छुड़ा लिया। राजनीति के चलते पुलिस ने इस मुकदमे में उनका नाम भी शामिल किया है, जो सरासर गलत है। घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद था, जिसका उनके पास सीसीटीवी के सबूत मौजूद है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पुन्हाना के उपपुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि पुन्हाना पुलिस ने इस मामले में नीमखेड़ा गांव के पूर्व सरपंच सहित 14 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की तफतीश की जा रही है। उन्होंने कहा निर्दोष को पकड़ा नहीं जाएगा और गुनहगार को छोड़ा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें