फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा सांसद आजम खां की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती, गुर्दों में भी मिला संक्रमण

Sat, 29 May 2021 09:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीतापुर जेल में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद आजम व उनके बेटे अब्दुल्ला को यहां मेदांता अस्पताल में गत नौ मई को भर्ती कराया गया था। सप्ताह भर बाद आजम की स्थिति में सुधार नजर आ रहा था, लेकिन अचानक तबीयत फिर बिगड़ गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद आजम खां की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके गुर्दों में भी संक्रमण पाया गया है। ऐसी स्थिति में उन्हें आईसीयू में रखा गया है और विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


सीतापुर जेल में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद आजम व उनके बेटे अब्दुल्ला को यहां मेदांता अस्पताल में गत नौ मई को भर्ती कराया गया था। सप्ताह भर बाद आजम की स्थिति में सुधार नजर आ रहा था, लेकिन अचानक तबीयत फिर बिगड़ गई। 

इसके बाद से वह आईसीयू में है। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद के फेफड़ों में पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते चेस्ट इंफेक्शन पाया गया है। 
विज्ञापन


जांच के दौरान उनके गुर्दों में भी संक्रमण मिला है। सपा सांसद की हालत गंभीर, लेकिन नियंत्रण में है। वहीं अब्दुल्ला की भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

जिलानी की हालत में सुधार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। सोमवार तक वह डिस्चार्ज हो सकते हैं। जिलानी घर में गिरने से बेहोश हो गए थे।

गत 20 मई को मेदांता में भर्ती कराया गया, जहां उनके ब्रेन में खून के थक्के जमने की शिकायत पाए जाने पर सर्जरी की गई। इस बीच वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। शनिवार को उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें